गोपनीयता नीति
अंतिम बदलाव: 9 अक्टूबर 2026
यह नीति बताती है कि हमारा स्वाभिमान का ऐप और यह website आपकी कौन-सी जानकारी लेते हैं, क्यों, कौन देखता है और कब तक रखी जाती है। साफ़ शब्दों में, बिना घुमाए।
हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
- मोबाइल नंबर — ऐप में login के लिए। OTP Google की Firebase सेवा भेजती है; आपका नंबर उसके server से होकर जाता है (जब तक यह सेवा चालू नहीं होती, कार्यालय के test नंबरों से login होता है)।
- नाम (वैकल्पिक) — ऐप में आप चाहें तो लिखें; स्वयंसेवक और कार्यालय आपको इसी नाम से पहचानते हैं।
- मदद की report — फ़ोटो/video, फ़ोन की GPS जगह (सिर्फ़ उसी समय), पास का निशान और आपका लिखा विवरण। जगह इसलिए, ताकि स्वयंसेवक सही जगह पहुँचे।
- सहयोग — नाम, मोबाइल नंबर, राशि, UTR/Transaction ID और (वैकल्पिक) screenshot, ताकि कार्यालय bank में आपकी राशि पहचान सके और पावती दे सके।
- फ़ोन की पहचान (device का model, ऐप का version) — login सुरक्षित रखने और गड़बड़ी ढूँढने के लिए। विज्ञापन या tracking के लिए नहीं।
जो हम नहीं लेते
Aadhaar, PAN या कोई पहचान-पत्र नहीं। जाति, धर्म या जन्म-तिथि नहीं। ऐप आपकी contact list, SMS या gallery नहीं पढ़ता; जगह सिर्फ़ report भेजते समय ली जाती है, पीछे से कभी नहीं।
कौन देखता है
- कार्यालय (संस्था की टीम) — हर report, सहयोग और खाता।
- वह स्वयंसेवक, जिसे आपकी report सौंपी गई — report, जगह, और आपका नाम व मोबाइल नंबर, ताकि वह आपसे बात कर सके। किसी और स्वयंसेवक को नहीं।
- सब लोग — सिर्फ़ वह, जो "हमारे काम" पर post होता है: किए हुए काम की फ़ोटो/video और विवरण। आपका नाम या नंबर कभी post नहीं होता; report की फ़ोटो post में तभी जाती है जब कार्यालय उसे चुने।
- हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं, विज्ञापन के लिए नहीं देते। क़ानून के कहने पर ही किसी सरकारी संस्था को दी जा सकती है।
कब तक रखी जाती है
- मदद की report और उसकी फ़ोटो — काम बंद होने के बाद 2 वर्ष, फिर फ़ोटो/video मिटा दिए जाते हैं; गिनती के लिए सिर्फ़ विभाग और तारीख़ रहती है।
- सहयोग का record (नाम, राशि, UTR, पावती) — हिसाब-किताब के लिए 8 वर्ष।
- खाता — आप ऐप में "खाता हटाएँ" चुनें या कार्यालय को लिखें; 30 दिन में खाता और login मिटा दिया जाता है। ऊपर के record अपने समय तक रहते हैं।
- OTP और login की session — OTP 5 मिनट; login 90 दिन तक, फिर दोबारा OTP।
जानकारी कहाँ रहती है
हमारे अपने server पर, भारत के बाहर नहीं भेजी जाती (OTP के लिए Firebase को छोड़कर)। server पर रोज़ backup बनता है, जो 14 दिन रखा जाता है। फ़ोटो से EXIF (कैमरे का data) हटा दिया जाता है।
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी देख सकते हैं, नाम बदल सकते हैं, खाता हटवा सकते हैं, और किसी भी सवाल के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं (संपर्क पन्ना)। बच्चों (18 से कम) के लिए ऐप नहीं है।
बदलाव
नीति बदलेगी तो यहाँ तारीख़ के साथ दिखेगी; बड़े बदलाव की सूचना ऐप में भी आएगी।
एक निजी समाज-सेवी पहल — कोई सरकारी विभाग या योजना नहीं। सवाल: संपर्क